आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

कौन है सच्चा इंसान?

                
                                                         
                            बेजुबान की आँखों में,
                                                                 
                            
एक निश्छल प्यार है,
वो निभाता है वफादारी,
उस पर ही संसार है।

बिना कहे वो समझ लेता,
हर सुख और हर गम को,
देकर अपनी सच्ची चाहत,
महका देता हर पल को।

पर सोच रहा हूँ आज बैठकर,
इस दुनिया का ये मंजर,
क्यों इंसान के दिल में जागा,
नफरत का ये खंजर?

जिसको दी थी रब ने अक्ल,
और दी थी ऊँची शान,
हैवानियत की राह पे चलकर,
क्यों भूल गया इंसान?

एक तरफ वो जीव है,
जो जान भी अपनी वार दे,
एक तरफ है मानव जो,
अपनों को ही मार दे।

तन से सुंदर दिखने वाला,
मन से मैला होता है,
पर वो मूक जीव तो देखो,
सुख-दुख में संग रोता है।

अच्छा कौन, बुरा है कौन-
ये तो मन का दर्पण है,
जहाँ मिले निस्वार्थ प्रेम,
वहीं सच्चा जीवन है।

सीखें हम उन जीवों से भी,
प्रेम और वफा का नाता,
तभी धरा पर हर मानव,
सच्चा इंसान कहलाता।

-: सार्थक पियुष सिंह
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
18 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर