आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

बेटियाँ

                
                                                         
                            इस पुरुष प्रधान देश के लोगों,
                                                                 
                            
उठो बचा लो बेटियों को,
बेटियाँ न बचीं तो,
विध्वंस हो जायेगा देश का ।

पद्मावती, झांसी की रानी
इंदिरा, कल्पना चावला,
ऐसी बेटियां पैदा हुईं ,
इस देश में शूर वीरों सी।
इनको प्यार दुलार से ,
सींचो चम्पा चमेली की तरह,
इनकी सुगन्ध से घर का आँगन,
महकता है फूलों की तरह ।
उठो बचा लो बेटियों को,
देश स्वर्ग बन जायेगा,
हर घर रौशन होगा चाँदनी से,
धन धान्यों से घर भर जायेगा
नव रात्रि के दिन आये,
नौ कन्या पूजते हो ,
इनमें रूप है देवी का,
तो फिर क्यों इनको
मारते हो।

- सरोज गर्ग 
नागपुर
7773974214

हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
5 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर