आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

इंजन और पायलट

                
                                                         
                            मैंने देखे आते-जाते, हज़ारों टन के भारी बोझ
                                                                 
                            
भारतीय रेल के लोकोमोटिव, जिनको खींच रहे हैं रोज
इतना बोझ बंधा है पीछे, कि धरती दहले, सिहरे, काँपे
मशीन की जीवटता तोले, ट्रैकटिव इफर्ट की सीमा नापे
हर हाल खींच लेनें को आतुर,लोको इतना जोर लगाये
मानों सोचे बैठा हो कि प्राण जायें पर वचन ना जाये
कहीं ग्रेडिअंट ऊँचा- नीचा,कहीं ट्रैक पर तीक्ष्ण मोड
कईं बार तो लगे ऐसा कि हिम्मत साथ रही हो छोड़
आवाजें ऐसी आती हैं, घूँ- घूँ और साँय-साँय
गीला हो ट्रैक तो फिर देखो रेलों,चक्कों की चाँय- चाँय
लोकोमोटिव कैब के अंदर रहता कोई मनुज भी है
जद्दोजहद इस खींचतान को सहता कोई मनुज भी है
दिखता है बिल्कुल एक चित्त, कुछ भी कर जानें को तत्पर
रखता हर पेरामीटर पर गिद्ध दृष्टि, पैनी नजर
क्या बेजोड़ जुगलबंदी, एक मानव और एक मशीन
बाजी हाथ से गई हुई भी, दोनों मिलकर लेंगे छीन
इक दूजे के पूरक हैं ये, जब दोनों एक सुर में बोलेंगे
पथ में लाख रुकावट हों, निश्चित राह नई खोलेंगे ।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
42 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर