आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

विविध रंग के पंख संजीले

                
                                                         
                            रंग-बिरंगी तितली रानी,
                                                                 
                            
रोज कहाँ से आती हो,
हमें लुभाकर, जी बहलाकर,
चली कहाँ तुम जाती हो ?

फूल-फूल पर, कली-कली पर,
इधर-उधर इठलाती हो ।
समझ न पाता, धुन में ऐंठी
क्या दिनभर तुम गाती हो ?

रंग-बिरंगे पंख दिखाकर,
बच्चों को ललचाती हो ।
हाथ बढ़ाते ज्यों पकड़न को,
तुम फौरन उड़ जाती हो ।

विविध रंग के पंख संजीले,
कहाँ-कहाँ से लाती हो ।
जी चाहे कि पकड़ अभी लूँ,
इतना जी को भाती हो ।।

हमें बताओ तितली रानी,
कौन लोक से आई हो ?
जी करता कि झूम के गाएं,
इतनी खुशियां लाई हो।।

काश ! हमारे भी पर होते,
हम भी साथ तुम्हारे जाते ।
उसी लोक से हम भी रानी,
रंग-बिरंगी खुशियां लाते ।।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
46 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर