प्यारा झण्डा
यह है अपना प्यारा झण्डा
कहते जग से न्यारा झण्डा
अपने देश की शान यही है
हम सबका अभिमान यही है
ऊपर की केसरिया पट्टी
कहती जीवन बलिदान करो
श्वेत पट्टिका मध्य भाग की
कहती जीवन में शांति भरो
नीचे पट्टी हरे रंग की
हरा-भरा हो अपना देश
लहराये फसलें खेतों में
देती ये संदेश
अशोक चक्र जो बना बीच में,
उसका है ये कहना
बढ़ो निरंतर प्रगति-पथ पर
बिना रुके तुम चलते रहना
तीन रंग का प्यारा झण्डा
सारे जहाँ से न्यारा झण्डा
यह है अपना प्यारा झण्डा
कहते जग से न्यारा झण्डा।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X