आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

इनमें छिपे हैं अगणित बीज ।

                
                                                         
                            पौधों को तुम सींचो बच्चों !
                                                                 
                            
पौधे बड़े काम की चीज।
पौधे बढ़ते वृक्ष हैं बनते,
इनमें छिपे हैं अगणित बीज ।।

पौधे हमें हरियाली देते,
देते हमको फल और फूल।
नष्ट हो जाए इनका जीवन,
कभी न करना ऐसी भूल ।।

पौधों से ऑक्सीजन मिलता,
पौधे देते हमें अनाज ।
पौधों पर ही टिका हुआ है,
हम लोगों का कल और आज।।

पौधों से औषधियाँ मिलती,
पौधे धरती के परिधान ।
निर्भर हैं हम एक दूजे पर,
है विधि का यही विधान ।।

इन पौधों की रक्षा करना,
रखना इनका ध्यान ।
इससे जीवन सफल बनेगा,
और बनेगा राष्ट्र महान।।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 hours ago

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर