गदहा बोले ढेंचू-ढेंचू,
मुर्गा बोले कुकड़ू-कूँ
पपीहा बोले पीउ-पीउ
कोयल बोले कूँ-कूँ-कूँ
बकरी बोले में-में-में
घोड़ा बोले हिन-हिन-हिन
मेंढक बोले टर्र-टर्र-टर्र
मक्खी बोले भिन-भिन-भिन
बिल्ली बोले म्याऊं-म्याऊं
मच्छर बोले पिन-पिन-पिन
डमरू बोले डम-डम-डम
ढोलक बोले ताक-धिना-धिन
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X