आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

बारिश में शहर का हाल

                
                                                         
                            टिप टिप कर बरसा पानी
                                                                 
                            
नगरों में चारों ओर हो आया जल भराव
सड़क बनी नदिया सारी
हर कोना घिरा है पानी से
स्कूल कॉलेज बंद हुए
बच्चों ने खूब मचाई मस्ती
छतरी लेकर निकले चुन्नू मुन्नू
साइकिल लेकर आए घूमने जीनु और जानू
देख शहर में बारिश का पानी
बच्चों के चेहरे पर मुस्कान सुहानी
कहीं बारिश का पानी बढ़ता जाए
कहीं बाढ़ का अंदाज़ा जाए लगाया
गली मोहल्लों का हाल देखने
डीएम साहब भी निकल पड़े घूमने
देख नगर की हालत गंभीर
नगर निगम को समझाया धीरे से
समय रहते करो सफाई
नालियों को भी साफ कराओ
नाले नालियों में कचरा मत रहने दो
पानी बहने के लिए सही रास्ता दो
शहर की हालात जल्द सुधारो
जनता को इस मुसीबत से उभरो
वरना रखो याद कानून के हाथ लम्बे
लापरवाही के दिन गिने चुने हैं
टिप टिप का बरसा पानी
खुल गई शहर की सारी कहानी
किसने अपना काम निभाया
किसने बस समय गंवाया।।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर