आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

मन उदास होता है।

                
                                                         
                            किसी से बात कर लेने से कहां कोई ख़ास होता है।
                                                                 
                            
अगर दिल में भरा हो ज़हर तो मन उदास होता है।
नहीं आंखों का ये धोखा के जो सच है वही सच है,
जहां तक जाए है नज़रें कहां कोई पास होता है।।
नहीं आसान जीना यां सभी तो अपने में ही गुम,,
किसी को क्या सुनाएं हिज़्र नहीं आभास होता है।
गुलों से खेलना बस तितली का ही अच्छा है यारों,,
किसी को क्या पता के इनमें भी एहसास होता है।
दिल से दिल का सौदा करना तो संभालके करना,,
यहाँ जब घाव मिलता है तो तब बद-हवास होता है।
सदा तो किसकी चलती आयी जो मेरी चलेगी यां,,
ना कोई बादशाह यहाँ पर ना कोई दास होता है।।
ये मिट्टी भी मिट्टी में ही इक दिन मिल जाएगी देव,,
यहाँ हर कोई अकेला हैं नहीं कोई पास होता है।।
-सुनील देव
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 hours ago

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर