आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

खड़ा चौखट पे मै जब भी देखता हूं डूबता सूरज

                
                                                         
                            मैं अपने आप को जब बेचकर बाज़ार से निकला।
                                                                 
                            
महंगी हो गई हर इक शय जब कर्ज़दार से निकला।।

लकीर हाथ में मेरे इक जीत की बाकी थी लेकिन
चाहता जीत सकता था मगर मै हार के निकला।।

खड़ा चौखट पे मै जब भी देखता हूं डूबता सूरज,,
के लाल रह गई आँखें जब ग़म गुसार से निकला।।

दीवाना मुझको कह दो या कोई भी नाम दे दो अब
मैं वो दरवाज़ा हूँ ज़ालिम जो तेरी दीवार से निकला।

आज दैर ओ हरम देखा है वो जो दिल में रहता था
अब क्या बताएं तुमको के क्या तलवार से निकला।

अब क्या कर्ज़ उतरेगा ये तो बढ़ता हैं शब ओ रोज़
मसक्कत छोड़ दी तो दिल बादाख्वार से निकला।।

अब इस ज़िंदगी में तू मुखातिब हो या ना होना देव
मगर जो पढ़ रहा है ग़म इक कलमकार से निकला।।
-सुनील देव
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
3 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर