मार्ग दिखाती
जंगल के पतले रास्तों
पर चाँद की रोशनी
लोगो को मार्ग दिखाती ।
अंधेरी रात में सड़क पर
कार की हेडलाइट्स की रोशनी
लोगो को मार्ग दिखाती ।
बिजली जाने पर घर के
अंदर मोमबत्ती की रोशनी
लोगो को मार्ग दिखाती ।
देश पर संकट के समय
महान संतो की वाणी
लोगो को मार्ग दिखाती ।
-सुबीर कुमार भट्टाचार्य
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X