आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

भ्रम की माया मन को बड़ी

                
                                                         
                            कहवत-कहवत होत क्या,
                                                                 
                            
जीवन उलझत जाए,
भ्रम को सहारा लेको तो,
भ्रम जीवन दे सुलझाए।

जय की गाथा सब सुनत,
पराजय न किसि को भाए,
भ्रम में रहवत सब सुखी,
जो निकला, वो कुछ कर दिखाए।

चेतना जीवन को समझाए,
भ्रम की वो परिभाषा,
उलझावत है भ्रम हृदय को,
देवत है बस आशा।

ख़्वाब का जाला डाल के,
भ्रम मनको बहुत बहलाए,
चिता पर लाकर छोड़त है,
दर-दर ठोकर खिलवाए।

जो समझे इस भ्रम का,
बड़ा भयानक जंजाल,
आगे बढ़े जीवन मे वह,
भ्रम की साज़िश टाल।

इस्तेमाल करे जो भ्रम को,
सोच-समझकर आज,
भ्रम को वापर करत सही,
भ्रम बनो उसकी ढाल।

काल से कइयों बचत न पाए,
भ्रम बड़ा विकराल,
जीवनपर्यंत साथ रहे,
बुनत रहे वो जाल।

भ्रम की माया मन को बड़ी,
सुखी-सुखी सी भाए,
भ्रम की माया मनुष्य को,
मौत की नींद सुलाए।

काया-माया मन की,
समझो, समझ न आवे,
दुःख का प्याला होत भी,
सुख की झील है लागे।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर