आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

अपनी भी दीवाली होती

                
                                                         
                            होता तेरे चेहरे का नूर
                                                                 
                            
रात न फिर ये काली होती
जश्न मनाते साथ तुम्हारे
अपनी भी दीवाली होती

बैठे हैं हम मन को मारे
यादों की इक नदी किनारे
कहने को बात ज़रा सी है
खामोशी और उदासी है
सोच रहे हैं जाने किसको
भूल गए हैं शायद उसको
दिल को हम ये समझाते हैं
यादों की याद मिटाते हैं
यूँ तन्हाई से क्या होगा
अब तू ही कह क्या भला होगा
या मंज़र कुछ ऐसा होता
सरयू के तट जैसा होता
या तुझसे मिलने आते हम
हर ज़ख्म रफ़ू कर जाते हम
दौड़ गले लग जाये तुमसे
हर धड़कन में बस जाते हम
चूमे माथा यार तुम्हारा
दिल मे रक्खें प्यार तुम्हारा
तब तो बात निराली होती
जश्न मनाते साथ तुम्हारे
अपनी भी दीवाली होती.....

रोहित गुस्ताख़,दतिया
 
- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करे

- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर