आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

तट सीमित कर लो शहीदों की पत्नियों को समर्पित

                
                                                         
                            तट सीमित कर लो तुम सरिता
                                                                 
                            
बादल कलह करो धरती से
पवन जमा लो पग तुम अपने
तुम निष्ठुर हो जाओ सूरज

आज दिशाओं के जलवे, हर नही पायें मेरी विवशता
भाग्य ने ये फरमान दिया है ,ना रखूँ तुमसे कोई रिश्ता।

झिगुंर जिह्वा सिल दो अपनी
चारु चंद्र प्रहरी ना बनना
संध्या मत सजना तारो से
कलिका तू रूठ बहारो से

साथ तुम्हारा छोडा मैने ,सखी बनी है ये कर्कशता
आज सजाओ तुम सब जाकर, किसी और जोड़े का रस्ता।

चंदन खुशबू तुम ना लुटाना
हरियाली रंग छोडो अपना
दर्पण जाकर तुम छुप जाओ
दीपक तुम सो जाओ जाकर

आज बसंती रंग मे रंग कर,आने वाला वीर मेरा
बस भारत के पुत्रों मे है ,प्राण लुटाने की ये सहजता।

डाॅ ऋतु


हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
7 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर