आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

~~वो "माँ" है~~

                
                                                         
                            क्या कहूँ वो वर्ण है ही नहीं;
                                                                 
                            
जिससे कि उसकी कहानी लिखूँ,
उससे बड़ा कोई दामन नहीं;
जिसमें की अपना सहारा बनूँ।
ऐसी कहानी इससे पहले कभी मुकम्मल न देखा,
उसके लब्ज़ ही ऐसे, कि कोई ऐसी गज़ल न देखा।
उससे बढ़कर न कोई ममता,
न उससे बढ़कर कोई निर्मलता,
वो गंगा ही पावन है, संगम ही उसका मन है,
खुश हैं हम कि वो "माँ" है।
ममता के इस छोटे से कोने में अपार विह्वलता देखा,
ये तारा कितना खुशनशीब,
कि उस मनमंदिर जैसा कोई महल न देखा।
उस पावन ह्रदय में जहाँ बसता हूँ मैं,
वो तो सुख का धीरज है, जहाँ अमन चैन लेता हूँ मैं।
जो एक एक पल की ख़ुशी, गिन गिन रहा करती है,
देख खुश जिगर के टुकड़े को, सुख की साँसें लिया करती है,
एक एक चाहत पूरा करती, दुनियाँ में ऐसी कोई पहल न देखा,
नलिनी वो, कि डूबी सलिल में, ऊपर मैं पर्ण बनके,
ओ रे खुदा! इस जहाँ में ऐसा कोई कमल न देखा।...-RISHIKESH YADAV.



 हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
7 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर