आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

दीपावली

                
                                                         
                            हुई प्रमुदिता अयोध्या गाए मंगल गीत
                                                                 
                            
शंखनाद शुभ मांगलिक जगमग मंगल दीप

पूर्ण हुआ वनवास अब पधारें कौशलेंद्र
प्रभु के जय जयकार से , गूंजा पूरा देश

सज सोलह श्रृंगार कर स्वागतार्थ सियराम
पलक बिछाए जोहती मय अवधपुरी अनुराग

सुख शांति समृद्धि की छाई आभा चहुं ओर
लक्ष्मी संग लक्ष्मीपति प्रभु आए निज धाम

माताएं हर्षित खड़ीं आतुर हृदय लगाएं लाल
साधुसंत समुदाय सुखी देख छवि अभिराम

मना रहे दीपावली संग पूजित संत समाज
आलोकित सरयू नदी हर्षित प्रभु दास हनुमान

सदियों के तप त्याग का फलित हुआ है आज
हुआ राष्ट्र फिर राममय , पूर्ण हुआ अरमान

- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
5 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर