आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

बचपन - अनंत जीवन

                
                                                         
                            हूं सोचता मैं हर घड़ी ,
                                                                 
                            
वो ज़िन्दगी आबाद सी ।
वो मस्तियां, नादांनियां,
वो ख़्वाहिशें शहज़ाद सी ।

ना इल्म था किसी बात का,
ना फ़िक़्र थी किसी बात की।
चैन था, सुकून था,
और वो नींद थी मीठी रात की।

ना रंज था, ना ग़म था,
ना डर था किसी बात का।
खेलना ही ख़्वाब था,
और पढ़ाई थी अज़ाब सी।

हूं सोचता मैं हर घड़ी ,
वो ज़िन्दगी किताब सी।
जहां किस्सो का साथ था,
और सपनों की बात थी ।

अब जी रहा हूं हर घड़ी,
ये ज़िन्दगी मैं ख़्वाब सी ।
न जिसमे है हक़ीकत ,
बस बातें है मुराद की ।

अब इल्म है हर बात का ,
और फ़िक़्र है हालात की,
वक़्त है, मंज़िल भी है,
बस देर है शुरुआत की।

फिर सोचता मैं उस घड़ी ,
वो ज़िन्दगी आज़ाद सी।
वो मस्तियां , नादानियां ,
वो ख़्वाहिशें शहज़ाद सी।


~रिजिन शाह


हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
 
6 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर