आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

मैं किताब हूँ

                
                                                         
                            मैं किताब हूँ।
                                                                 
                            
जाने कितने ऐसे चेहरे,
रिश्ते मेरे जिनसे गहरे,
उन चेहरों के संघर्षों का,
मैं जवाब हूँ।।।
मैं किताब हूँ।

कुछ ने मुझमें दर्द लिखा है,
कुछ ने मर्म लिखा जीवन का।
कुछ ने लिखी प्रेम की बातें,
कुछ ने राज लिखा जीवन का।
खुद में भाव समेटे सबका,
मैं हिसाब हूँ।
मैं किताब हूँ।।

गीता ज्ञान समाहित मुझमें,
मुझमें है कुरान की आयत,
सभी धर्म के दर्शन मुझमें,
मुझमें लिखी मनुष्य की हालत।
लिखने वाले विद्वत जन का,
मैं नकाब हूँ।
मैं किताब हूँ।

तुलसी का मानस मैं ही हूँ।
मैं माधव की गीता हूँ।
है कबीर की वांणी मुझमे,
मैं सबकी रंजीता हूँ।।
कवि के चिंतन की धारा का
मैं प्रवाह हूँ,
मैं किताब हूँ।।

मेरे अंदर कितनी भाषा,
ना जाने कितनी परिभाषा।
कष्ट मुझे बस तभी हुआ है,
जब-जब उसने नोचा फाड़ा।
जिसकी सभी सफलताओं का
मैं गवाह हूँ।।
मैं किताब हूँ।

(मौलिक,स्वरचित) रवि 'विद्यार्थी'
सिरसा मेजा प्रयागराज   


- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
7 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर