आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

गला लगाना आया ही नहीं मुझे

                
                                                         
                            जो कपड़ा मुझे आया पसंद
                                                                 
                            
उसे दिवाली के लिए नहीं संजोया
जिसकी याद आई मुझे
उसको फौरन कॉल मिलाया
संजोना और शर्माना आया नहीं मुझे

नए जूतों से पगडंडी पर चलने में
मुलायम तकिये को मोड़ने में
चप्पल के साथ आने कमरे में
ऐसा है वस्तुओं से मेरा मान
तरीके से रहना आया ही नहीं मुझे

समय से पहले बस स्टैंडों पर
प्लेटफॉर्म और चाय के नुक्कड़ों पर
बिन मतलब टहलते सड़कों पर
करता रहता हूं अपनों का इंतजार
समय बचाना आया ही नहीं मुझे

आते-जाते वक्त सर झुकाकर
बिन बातों को बात बनाकर
उदासी का माहौल बनाकर
देखता रहा मैं सबका हाथ
गला लगाना आया ही नहीं मुझे
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
8 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर