आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

वह सुबह कभी तो आएगी

                
                                                         
                            वह सुबह कभी तो आएगी, जब ख़ुशियाँ पुनः मुस्कुराएंगी,
                                                                 
                            
नहीं रहेंगी गलियां सूनी, बाजारों में फिर से रौनक आएगी,
निराश नहीं होना है हमको, हताश नहीं होना है हमको,
हौसले बुलंदियों पर हों, ख़ुशियाँ फिर से द्वार खटखटाएंगी,
वह सुबह कभी तो आएगी, जब ख़ुशियाँ पुनः मुस्कुराएंगी।

डरना नहीं है, झुकना नहीं है, रुकना नहीं है कभी हमको,
जीतने की तरकीबें ही तो, हमारी खुशियां पुनः लौटाएंगी,
रूठ गईं जो ख़ुशियाँ हमसे, फ़िर वह अवश्य मान जाएंगी,
छोड़ गईं जो सुनहरी ऋतुएं, वो फ़िर से हमें गुदगुदाएंगी,
वह सुबह कभी तो आएगी, जब ख़ुशियाँ पुनः मुस्कुराएंगी।

जीवन इसी का नाम है, सुख-दुःख का आना जाना काम है,
सपनों में बीती हैं जो घड़ियाँ, समझदारी वही हमें लौटाएंगी,
जो चले गए हमें छोड़कर, उनकी केवल यादें ही रह जाएंगी,
जो जीवित हैं उन्हें बचा सकें, मेहनत तभी सफल हो पाएगी,
वह सुबह कभी तो आएगी, जब ख़ुशियाँ पुनः मुस्कुराएंगी।

रत्ना पांडे, वडोदरा (गुजरात)


हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
6 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर