आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

उन आँखों पर गौर कीजिए

                
                                                         
                            शब्दों पर नहीं इरादों पर गौर कीजिए,
                                                                 
                            
रहमत इतनी की हर हिज्जों पर गौर कीजिए।
चेहरों की चमक अक्सर धोखा भी दे जाती,
दिल साफ़ है या नहीं…. धड़कनों पर गौर कीजिए।
मस्जिद भी है, मंदिर भी, मगर बात और है,
झुकता है कहाँ सिर…. उन सज्दों पर गौर कीजिए।
इल्ज़ाम यूँ ही बाँट देना आसान बहुत है,
सच बोल रही हैं जो…. उन आँखों पर गौर कीजिए।
तूफ़ान से डरकर जो किनारों पे ठहर गए,
दरिया थे कभी वो…. उन लहरों पर गौर कीजिए।
रिश्ते भी किताबों से नहीं चलते ज़माने में,
कौन साथ खड़ा है…. उन कंधों पर गौर कीजिए।
हँस कर जो तेरी जड़ें काटे, समझ उसे तू तूफ़ान समझ,
जो डाँट के भीतर आग जले…. वही छुपा वरदान समझ।
फूलों से योद्धा नहीं गढ़े, ना छाँव वीर तैयार करे,
चोटों की छैनी चलती है तब, भाग्य स्वयं तलवार गढ़े।
मीठे स्वर अक्सर ज़हर मिले, इतिहास यही दोहराता है,
जो कड़वा सच सीने पे लगे, वही योद्धा जग पाता है।
तू पारस बन…. अपमान पी जा, क्रोध नहीं संकल्प जगा,
जो तुझसे टकराने निकले, उसका भी भाग्य नया कर जा।
हर ताना अब रणभेरी है, हर ठोकर खुला चुनौती-पत्र,
जो गिरकर फिर उठ खड़ा हुआ…. वही लिखता अपना चरित्र।
मत रो हालातों की धूप में, मत छाँव की भीख माँग कभी,
सूरज भी झुकता उसी तरफ़…. जो जलना जाने आग अभी।
रगों में बिजली दौड़ पड़े, शब्दों में गर्जन जीवित हो,
रतन, तू आदमी मत रह अब केवल…. तू चलता हुआ संग्राम ही हो।
-रतन कुमार कैथवास
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
7 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर