आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

शीशा ऐसा ढूंढ रहा वो

                
                                                         
                            शीशा ऐसा ढूँढ रहा वो, जो पत्थर को तोड़े,
                                                                 
                            
शाम-सुबह वो मंथन करता, सोचे सौ-सौ बार।
टूटे तो फिर डरना कैसा, बिखरे तो क्या रोना,
दिल में जब कुछ करने की हो, क्यों रुक जाए विचार।

चोट मिले तो सीख समझकर, आगे बढ़ना चाहे,
हर ठोकर में राह तलाशे, हर मुश्किल को साधे।
लोग कहें ये नामुमकिन है, फिर भी मन ना माने,
जिसके भीतर आग हो बाकी, वो कब किससे हारे।

शीशा आखिर शीशा ही है, पत्थर कितना भारी,
लेकिन हिम्मत सामने हो तो, जीत उसी की प्यारी।
शाम-सुबह का ये मंथन ही, एक दिन रंग दिखाए,
सौ-सौ बार जो सोच चुका हो, वो एक ही बार कर जाए।
-रतन कुमार कैथवास
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
5 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर