आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

माथे का दर्द

                
                                                         
                            माथे पर चंदन का लेप लगा दो,
                                                                 
                            
कुछ तो इस बेचैनी से राहत मिलेगी,
ऐसे कैसे चुपचाप चले जाओगे,
पहले मेरे सवाल का जवाब दो…
फिर देखना, ये पेशानी खुद-ब-खुद ठंडी हो जाएगी।

तुम कहते हो माथा गरम है मेरा,
चंदन लगा दूँ तो आराम मिलेगा,
अरे जनाब, बात माथे की कहाँ है,
तुमसे जो पूछा है उसका जवाब मिलेगा,
तभी ये माथा भी ठंडा मिलेगा।

मुझे दवा नहीं, तुम्हारी बात चाहिए,
इस उलझे मन को बस एक सौगात चाहिए,
तुम हँसकर कह दो… “हाँ, मैं हूँ,”
फिर किसे चंदन की जरूरत होगी,
इस दिल को तो बस तुम्हारा साथ चाहिए।

तुम हर दर्द का इलाज बताते हो,
हर बात पर समझाते हो,
मगर मेरी इस बेचैनी की वजह,
क्यों नहीं समझ पाते हो?
पहले मेरी बात का जवाब दे दो,
फिर चाहे चंदन लगाओ या रूठकर चले जाओ।

ये माथा भी अजीब है मेरा,
बिना वजह कहाँ तपता है,
तुम सामने आकर दो शब्द बोल दो,
देखना, सारा गुस्सा भी ढलता है।

चंदन रहने दो,
वो खुशबू तो दे सकता है, सुकून नहीं,
तुम सिर्फ एक जवाब दे दो,
फिर इस दिल को, इस माथे को, किसी मरहम की जरूरत नहीं।

और अगर फिर भी कहोगे…
“माथा ठंडा कर लो पहले,”
तो मैं भी हँसकर कह दूँगी…
“पहले सवाल का जवाब दे दो जनाब,
तुम्हें क्या पता,
तुम्हारी एक हाँ से,
मेरे माथे से पहले,
मेरा पूरा मन तृप्त होकर माथा ठंडा हो जाएगा।”
-रतन कुमार कैथवास
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर