आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

चेहरे से कोई गुनाहगार भी नहीं

                
                                                         
                            नज़रें मिलाते हैं तो क़यामत बरपा होती है,
                                                                 
                            
लब ख़ामोश हैं, मगर कोई इकरार भी नहीं।

वो रूठते हैं तो मौसम उदास हो जाता है,
मनाते हैं तो कोई शिकवा बरक़रार भी नहीं।

क्या खूब हुनर है उन्हें दिल चुराने का,
चोर हैं मगर चेहरे से कोई गुनाहगार भी नहीं।

बस एक मुस्कान से घायल कर गए हमें,
हाथ में फूल है और कोई हथियार भी नहीं।

हमने पूछा कि दिल पर हुकूमत कैसे कर ली,
हँसकर बोले… इसमें हमारा कोई इख़्तियार भी नहीं।
-रतन कुमार कैथवास
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर