आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

भीतर शोर बहुत है

                
                                                         
                            दीवारों से फ़र्श अड़ी है, खिड़की कहाँ से खोलें,
                                                                 
                            
बंद पड़े इस कमरे में अब साँस कहाँ से अब लें।
जागती आँखें सोच रही हैं, नींद कहाँ से लाएँ,
मन के भीतर शोर बहुत है, किससे जाकर कह आएँ।

क्या कुछ टूटा, क्या कुछ छूटा… राज़ समझ न आए,
दिल चुप है पर भीतर जाने कितने नग़मे घोले।
सोच की गलियाँ भाग रही हैं, कोई मोड़ न आए,
खुद से पूछें लाख दफ़ा, जवाब मगर न पाए।

रात खड़ी है सामने और सुबह का पता नहीं,
मन में इतना कुछ जमा है, पर कहने को शब्द नहीं।
शायद कोई बात अधूरी अब भी भीतर ठहरी है,
इसीलिए तो आँख खुली है और नींद हमसे रूठी है।
-रतन कुमार कैथवास
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
6 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर