आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

टेक्निकल शिक्षा सब को देनी है।

                
                                                         
                            रहे न अशिक्षित भारत में कोई,
                                                                 
                            
ऐसी योजनाएं हमे बनाना है।
घर घर शिक्षा का दीपक भी,
देश के हर कोने में जलाना है।।

शिक्षा दिवस भी एक पर्व है,
इसे भी और पर्वो की तरह मनाना है।
रहे ने कोई देश में अशिक्षित,
भारत को अब महान बनाना है।।

होती जा रही महंगी शिक्षा,
इसको अब सस्ती करनी है।
पढ़ सके हर बच्चा आज,
ऐसी नीति हमे देश में लानी है।।

हुआ है बहुत काम शिक्षा क्षेत्र में,
आगे भी बहुत कुछ करना है।
बनी है देश में नई शिक्षा नीति,
उसको अब लागू करना है।।

कम करना है बेरोजगारी को,
टेक्निकल शिक्षा सब को देनी है।
टेक्निकल शिक्षा से ही अब
बेरोजगारी ही कम होनी है।।
-आर के रस्तोगी
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
3 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर