आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

बया की बयाँ

                
                                                         
                            बया की बयाँ
                                                                 
                            

चिड़िया प्यारी बया हमारी!

रंग है तेरा प्यारा कितना?
काम करे तू मेहनत का उतना,
कार्य देख तेरा बलि-बलि जाऊँ,
श्रम करना मैं तुमसे पाऊँ,

चिड़िया प्यारी बया हमारी!

महल बना तरु की डाली पर,
कितना सुंदर है तेरा घर,
तिनके से तुम उसे बनाती,
जुगुनू का तुम बल्ब लगाती,

चिड़िया प्यारी बया हमारी!

मिलकर तुम सब करते काम,
मिल पाता कम ही आराम,
दाना लाती पानी लाती,
बच्चों का तब पालन कर पाती,

चिड़िया प्यारी बया हमारी!

दादी- नानी कहें कहानी,
चिड़िया है मेरी बया रानी,
अब तो तेरा महल ना दिखता,
बातों से बस दिल मैं सिंचता,

चिड़िया प्यारी बया हमारी!

बदल गया पूरा परिवेश,
क्या तुम भी छोड़ गई मेरा देश?
कैसे मैं उनको बतलाऊँ?
इंटरनेट में बस चित्र दिखाऊँ,
चिड़िया प्यारी बया हमारी!

रमेश सिंह यादव "प्रकृतप्रेमी"




- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
7 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर