अभी अभी तो आंख खुली है
और अभी अभी तो टुटा सपना
अभी अभी तो हुआ सबेरा
और अभी अभी तो जाग रहा हूं,
सुरूवात नयी है, विश्वास नया है
नया नया है ये सबेरा,
उम्मीद नयी है, जुनून नया है
नया नया है ये सफर,
राहे मुश्किल है, आसान तो कुछ भी नहीं
अभी दौडना जरुरी है, सोचना कुछ भी नहीं,
मीले जो राह मे उसे संजोये रखना है,
आज समय सबका है, बस कल अपना है,
उठ उठ कर गिरना, गिर गिर कर उठना,
तजुर्बा जिंदगी का यही सिखाता है,
टुटा सिर्फ सपना है, हकीकत में कुछ बनाना है,
जिंदगी खुद कि है, खुद को ही ढालना है,
फिर एक नया सबेरा है, और वह कल आपना है.
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X