आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

तेरा जमाल

                
                                                         
                            मैं किसी ऊंचाई तक पहुंचा,
                                                                 
                            
तिरा बड़ा जमाल है,
दुर्गम बीहड़ों में बना रास्ता,
तिरा ही कमाल है,
चोटियाँ तमाम बाक़ी हैं अभी,
फ़त्ह को संसार में,
रास्ता उनका भी होता होगा मालिक,
हिस्से जिनके महज़ मलाल हैं,
फुरसत दी तूने शब-ए-फ़ुर्क़त में,
तिरा बड़ा जलाल है,
ज़माना बदस्तूर ख़िलाफत में रहा,
पर तुझको मिरा ख़्याल है,
बदहवास से भटकते दर-ब-दर
रहबर इस शहर में,
हो पुरसान-ए-हाल उनका भी कोई
तुझसे बस इक सवाल है.

 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर