आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

मेहनतकश इंसान

                
                                                         
                            हथेलियों पर जमी वक़्त की झाइयाँ भारी हैं,
                                                                 
                            
मगर ये छेनियाँ पत्थर पर अब भी भारी हैं।

बनाकर ख़ाक जो आबाद कर रहा है दुनिया,
उसी की ज़ात पर सदियों से ये उधारी है।

उधर गिने जा रहे हैं मुनाफ़े के सुनहरे सिक्के,
इधर मज़दूर के घर में फ़क़त बेवसी-लाचारी है।

बिवाई फट गई पैरों में चलकर तीखे काँटों पर,
मगर पहाड़ को ढहाने की ज़िद अभी भी जारी है।

किया राष्ट्र को रोशन, लहू जलाकर ख़ुद को जिसने,
उसी के झोंपड़े में स्याह अँधेरे की बीमारी है।

जिसे बनाना था राष्ट्र का सबसे बड़ा हिस्सेदार,
उसी की क़िस्मत में ज़िल्लत की ये चौकीदारी है।

कुछ पूँजीपतियों के मुलायम हाथ ये क्या समझें,
कि बहते आँसुओं से कैसे गूँध रही रोटी हमारी है।

सियासतों को बस चुनावी भीड़ दिखाई दी है यहाँ,
मज़दूर की तो पत्तल हमेशा से रही अधूरी है।

तमाम बाधाओं से टकराकर हौसला न गिरा कभी,
श्रम की प्रार्थना के आगे झुकी दुनिया सारी है।

तख़्त, ताज और राजमहल एक दिन झुकेंगे ज़रूर,
अब इस नए दौर में हम सब मेहनतकशों की बारी है।

बना है राष्ट्र जो बुलंद इतना, तो याद रखे हर कोई,
कि हर एक ईंट में मज़दूर के पसीने की हिस्सेदारी है।

कलम के ज़रिये 'अगस्त्य' विनम्रता से सच लिखता है,
हर मेहनतकश इंसान की मेहनत सबसे भारी है।
-राजेश शर्मा 'अगस्त्य'
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
22 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर