कबीरा इस देश में भांति-भांति के लोग
झूठ बोल आते सत्ता में, यह अजब संजोग।।
दूसरों के पाप गिनाकर तोप रहे अपने पाप
शरम नहीं आ रही, हो गए बेशर्मों के बाप।
बाप की भी इज्जत नहीं, बेकार उनके बोल
मगज में भरा है गोबर, बोलें सबको बकलोल।।
किसी को बेचा जीते जी, किसी को मौत के बाद
राखी से भर भर लोटा, राजनीति को करते आबाद।
चोर चोर मौसेरे भाई, कोई नहीं किसी से है कम
बोफोर्स ने जो छीनी थी सत्ता, राफेल से लेंगे हम।
- राजेश पटेल, 9471500080
- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
कमेंट
कमेंट X