आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

मोहब्बत तू अपनी दहलीज में रहा कर

                
                                                         
                            ऐ मोहब्बत तू अपनी दहलीज में रहा कर,
                                                                 
                            
दर्दे दिल दिल में रख किसी से न कहा कर।

मत बांध खुद को किसी बंधन में बेकार के,
तू हवा है खुले हवा की रफ्तार में बहा कर।

तुझे क्या पता कि कैसे सपने सजाए जाते हैं,
क्यूं जाती हो सपनों के सारे महल ढहा कर।

मजाल क्या कि कोई उंगली उठा दे जमीर पर,
दामन के दाग धोकर तू आई है अभी नहाकर।

तुम तो शायद अभी अभी गई हो उस जगह,
मैं तो कब का वापस आ गया वहां जा कर।

क्या किया तूने सिपाही ने कभी सोचा ही नहीं,
क्यूं तुम्हारी हर बात रहती है हवा की हस्ताक्षर।

सिपाही यादव 

- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
6 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर