जिसके सिर पर ताज देखा
वही बड़ा घोटालेबाज देखा
देश लुटेरा खास देखा
देश में बाबरों का राज देखा !
बोफोर्स, ताबूत, केवाला, हवाला का घोटाला देखा
दवा, टू जी, शिक्षक, खेल, रेल, तेल का भी हल्ला देखा हेलीकॉप्टर, जीप,
साइकिल, का भी घोटाला देखा ऋण, चारा, तहलका का भी हल्ला देखा
अलकतरा, कालाधन, कोयला में भी
नेताओं का मुंह काला देखा !
चीनी, खाद, खदान, कृषि उपज, उर्वरक, आयात चावल, निर्यात नेशनल हेराल्ड का भी घोटाला देखा
वन भूमि, स्टांप, कस्टम टैक्स, का भी घोटाला देखा ताज कोरिडोर शेयर, राशन का भी हाला देखा
स्टेट बैंक, मेडिकल उपकरण का भी घोटाला देखा मारुति, पंजाब सिटी सेंटर, का भी हला देखा
एक पर एक घोटाला भारी देखा
करोड़ों की कालाबाजारी देखा
भ्रष्टों की भीड़ भारी देखा
लिप्त संतरी मंत्री कर्मचारी अधिकारी देखा!
कलमाडी का पेट हाड़ी देखा
कॉमनवेल्थ घोटाला भारी देखा
सब के खून में दाग देखा
देश का काला नाग देखा !
नेता बड़ा भारी देखा
आगे के मुंह पिछाड़ी देखा
देश के पथको का
यही काली करतूत है !
देश के ये गिद्ध घोर गद्दार है
कड़ी से कड़ी सजा के ये हकदार है.
राजेंद्र सहनी, बैरगनिया, सीतामढ़ी
- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
कमेंट
कमेंट X