आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि

                
                                                         
                            मेरी जान नहीं, जान से ज्यादा चला गया,
                                                                 
                            
जिगर का टुकड़ा, घर का शहजादा चला गया।
सुनकर यह खबर निःशब्द हूँ मैं,
क्या बोलूं, क्या लिखूं, स्तब्ध हूँ मैं।
रगों में दौड़ता खून मेरा जम गया,
मेरे घर का एक सदस्य कम गया।
छाती पीट-पीट कर रो रही है माँ,
रो-रो कर अपना धीरज खो रही है माँ।
मेरे लाल तू इतना कमजोर तो नहीं था,
साझा करता दिल में दर्द जो कहीं था।
मौत को गले लगा कर तू हमें भी मार गया,
मेरा राजा-बेटा कैसे जिंदगी से हार गया ?
तू चला गया देश को वीरान कर गया,
तेरा इस तरह जाना हमें हैरान कर गया।

ओम् शांति
नादान कलम


- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
6 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर