आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

प्रेम भाव की अलख जगाता, होली का त्यौहार

                
                                                         
                            रंग समेटे झोली में, ले के फूलों के हार
                                                                 
                            
आ पहुंचा है द्वार तुम्हारे, होली का त्यौहार

उपवन सजे हुए फूलों से, ऐसे आयी बहार
जैसे कोई नयी नवेली दुल्हन करे श्रृंगार

रूप रंग पे प्रकृति के, यूँ आया नया निखार
ओढ़ी चूनर धानी, दिया पतझड़ वसन उतार

नव पल्लवित शाखाएँ, जैसे करती प्रकट आभार
झुकी हुयी हैं नीचे, लेकर पुष्प गुच्छ उपहार

हुलस रहा धरती का कण कण, जान मानस में हर्ष अपार
पुष्प क्यारियों में गुंजन करते, मधुकर करें विहार

फागुन की अगवानी को, आतुर है सब संसार
मीठी गुजिया करती मानो मीठी सी मनुहार

हुयी सुगन्धित हवा अबीरी, मस्तक पर मले गुलाल
तृश्णित मन की प्यास बुझाती, रंगों की बौछार

होली के संग जल जाते , मानव मन के सभी विकार
परिकल्पनाएं सदभाव की, हो उठती हैं साकार

भाईचारे का पाठ पढ़ाता, सिखाता परस्पर प्यार
प्रेम भाव की अलख जगाता, होली का त्यौहार


हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें
7 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर