आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

हर बात पर एक जैसे हों?

                
                                                         
                            विचार नहीं, व्यवहार देखिए
                                                                 
                            

फ़ासला रखकर आखिर क्या हासिल कर लिया तुमने,
यह कहकर कि
“मेरे तुमसे विचार नहीं मिलते।”

विचार तो शायद
कभी पूरी तरह मिलेंगे भी नहीं,
साथ का अर्थ ही यह है
कि विचार अलग हों,
फिर भी इंसानियत का व्यवहार बना रहे।

साथ उसे नहीं कहते
जब हर बात पर सहमति हो,
साथ तो उसे कहते हैं
जब असहमति के बावजूद
सम्मान और अपनापन हो।

अच्छी चीज़ तो सबको पसंद आती है,
किसी की अच्छाई पसंद करना क्या बड़ी बात है?
कभी किसी की कमियों को समझकर,
उसकी कमज़ोरियों के बावजूद
उसका हाथ थामकर देखो—
तब कहेंगे, पसंद तुम्हारी है।

एक जैसे विचार होना
समाज की पसंद हो सकती है,
तुम्हारी अपनी समझ नहीं।

एक ही माँ की कोख से जन्मे
बच्चों के विचार तक एक जैसे नहीं होते,
फिर तुम चाहते हो
कि तीस साल की अलग-अलग परवरिश पाए
दो इंसानों के विचार
हर बात पर एक जैसे हों?

रिश्ते विचारों के मेल से नहीं,
इंसानियत के व्यवहार से टिकते हैं।
जहाँ विचार अलग होकर भी
दिल साथ रह जाएँ,
वही असली साथ कहलाता है।
-रजनी
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
44 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर