ऊपर वाला सब देखता है
बहकावे में मत रहिए,
ऊपर वाला जब आपका खाता चेक करेगा,
तो यह नहीं देखेगा
कि आप कितनी बार हरिद्वार गए,
कितनी बार केदारनाथ गए,
कितने तीर्थ किए।
वह तो यह देखेगा
कि आपने कितने रिश्तों में
कितनी चालाकियाँ की हैं,
कितने अपनों को छल दिया,
कितने मासूमों और निर्दोषों का
दिल दुखाया है।
तीर्थों की गिनती नहीं होगी,
कर्मों का हिसाब होगा,
दुनिया से चाहे छिप जाएँ आप,
ऊपर वाले से कुछ नहीं छिपेगा।
वहाँ दिखावा नहीं चलेगा,
वहाँ सिर्फ़ सच बोलेगा
और आपके कर्म
आपकी गवाही देंगे।
-रजनी
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X