तथास्तु भी लिखा होगा
अगर भगवान ने
तुम्हारी किस्मत के किसी पन्ने पर
संघर्ष लिख दिया है,
तो यकीन रखना—
किसी दूसरे पन्ने पर
“तथास्तु” भी लिखा होगा।
आज जो राह
काँटों से भरी है,
कल वही राह
फूलों तक भी ले जाएगी।
हर परीक्षा के बाद
एक परिणाम होता है,
हर आँसू के बाद
एक मुस्कान होती है।
इसलिए ठहरो,
टूटो मत,
अपने धैर्य को
अपनी ताकत बनाओ।
क्योंकि ईश्वर की लिखी कहानी में
हर कठिन अध्याय के बाद
सुख का एक पन्ना भी होता है।
धैर्यवान बनो,
संघर्ष से मत घबराओ—
अगर उसने “संघर्ष” लिखा है,
तो कहीं न कहीं
“तथास्तु” भी लिखा होगा।
-रजनी
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X