प्रेम की कीमत
प्रेम की कीमत वही जान सकता है,
जिसने प्रेम की कमी में भी
किसी को दिल से चाहा हो।
जिसे बदले में कुछ मिला नहीं,
फिर भी जिसने अपना सब कुछ
उस रिश्ते पर लुटाया हो।
जिसे अपनापन कम मिला हो,
फिर भी जिसने हर पल
अपनापन निभाया हो।
जिसके हिस्से में तन्हाई आई,
फिर भी जिसने किसी के लिए
दिल में प्रेम सजाया हो।
प्रेम पाना तो आसान है,
प्रेम की कमी में भी
किसी को सच्चा चाहना—
यही प्रेम की असली कीमत है।
— रजनी
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X