आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

लगता है जैसे मैंने तुमसे प्रेम किया

                
                                                         
                            प्रेम तो प्रकृति की देन है,
                                                                 
                            
न मैंने किया, न तुमने किया,
बस इसका आरंभ हुआ है,
इसका कोई अंत नहीं।

लगता है जैसे मैंने तुमसे प्रेम किया,
या तुमने मुझसे प्रेम किया,
पर सच तो यह है—
प्रेम किसी का किया हुआ नहीं होता,
वह तो स्वयं घटित होता है।

जिस प्रेम का अंत हो जाए,
वह प्रेम नहीं, मोह होगा,
क्योंकि प्रेम जहाँ समाप्त हो जाए,
वहाँ प्रेम कभी था ही नहीं।

प्रेम तो बहती हुई उस धारा का नाम है,
जिसका कोई किनारा नहीं,
जिसका कोई अंत नहीं।
— रजनी
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
26 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर