आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

बिना कीमत के शौक

                
                                                         
                            बिना कीमत के शौक
                                                                 
                            

बहुत महँगे शौक नहीं थे मेरे,
मैंने तो बस बिना कीमत के शौक पाले थे।

इतना ही चाहा था—
कभी मैं रूठ जाऊँ,
तो कोई मुझे गले लगा ले,
मेरे दिल की बात पूछे,
और अपने दिल की बात मुझे बता दे।

बस इतने से ही तो शौक थे मेरे,
जिनमें किसी कीमत की जरूरत नहीं थी।

न कोई महँगा तोहफ़ा चाहिए था,
न कोई बड़ी ख्वाहिश थी,
बस कोई अपना-सा होकर
मेरे मन को समझ ले—
इतना ही तो चाहा था।

मगर अजीब बात है,
जिन शौकों की कोई कीमत नहीं थी,
वो भी मुझे नसीब नहीं हुए।

और सच कहूँ,
कीमत वाले शौक पालने का
मुझे कभी शौक ही नहीं था।

मैं तो बस
थोड़ा-सा प्रेम,
थोड़ा-सा अपनापन,
और दिल से निभाया हुआ
एक रिश्ता चाहती थी।

बस इतना ही…
और शायद यही
मेरी सबसे महँगी चाहत बन गई।

— रजनी
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
3 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर