आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

माधव अब तो आ जाओ ना।

                
                                                         
                            माधव अब तो आ जाओ ना,
                                                                 
                            
मुझे गीता सार सुना दो ना।
मन में है विकल कुंठा सी ,
मनमोहक छवि दिखा जाओ ना।।

अर्जुन सा भटका हुआ हूं,
रथ मेरा भी रुका हुआ है।
सारथी बनके अब तो माधव,
मुझे अपनी राह दिखा जाओ ना।।

ज्ञान दो ऐसा हे केशव,
मैं कर्ता नहीं, निमित्त बन जाऊं।
जीत-हार सब तुम पर छोड़ूं ,
बस अपना धर्म निभा जाऊं।।

मोह-माया का बंधन त्याग,
नित्य करूँ मैं तेरा प्रणिपात।
तू ही है मेरे जीवन का आधार,
हे मेरे कृष्ण, गोविंद गोपाल,
इस सृष्टि के पालनहार।।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
4 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर