आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

शिकायतें

                
                                                         
                            मैं चाहूंगा उसे इस कदर, कि वो मुझे मरने नहीं देगा
                                                                 
                            
मगर अपनी आंखों के, समंदर में उतरने नहीं देगा।

आज मोहब्बत इस कदर, टूट के धसेगी इस दिल में
अगर चाहूँ भी तो वो ताउम्र, ये ज़ख्म भरने नहीं देगा।

काश वो दर्द बांटने के वादे, कभी हमने किये ना होते
वक़्त थाम के बैठा है वो, एक पल भी गुज़रने नहीं देगा।

मेरे अंदर का बंजर दरख़्त, एक एक बून्द को प्यासा है
आंसू कोरीयों में अटके रहेंगे, पर वो बिखरने नही देगा।

साथ चलने का इरादा था, तभी घर से निकल आया हूँ
कालिख पुती है चेहरे पे, अब वो मुझे संवरने नहीं देगा।

उम्मीद का सूरज भी आज, यही जल के ख़ाक होगा
मेरी मोहब्बत की रानाइयों, को वो निखरने नहीं देगा।


हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें। 
6 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर