आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

तुम्हें सौगन्ध है

                
                                                         
                            तुम्हें सौगंध है अश्रु न बहाना,
                                                                 
                            
देख लो जिस दिन मृत्यु शय्या पर लेटे हुए।
हृदय की बात न और कहूँ, तुम्हारे हर प्रश्न पर मौन रहूँ,
मुख में न जाए जब कोई निवाला, इस देह पर पड़ी हो पुष्पमाला,
समस्त स्मृतियाँ छोड़कर, यह मोहपाश तोड़कर,
अंतिम विदाई ,इस जग से लेते हुए,
तुम्हें सौगंध है अश्रु न बहाना...

अपनी राह पर लग्न, मैं चिर निद्रा में मग्न,
कोई स्वर न मेरे कानों तक आए,
मुझसे दूर संसार की समस्त चिंताएँ,
नीर नेत्रों में भरकर, मेरा सिर गोद में रखकर,
संगी-साथी सब मुझको घेरे हुए,
तुम्हें सौगंध है अश्रु न बहाना...

तोड़ प्रीत का हर बंधन, बिना किए आलिंगन,
चार कंधों पर सवार, सुन न सकूँ तुम्हारी पुकार,
इस अंतिम मिलन से जी भर लेना, यह हृदय पाषाण कर लेना,
जब देखो ,तुम्हें सर्वस्व कहने वाले को, दिए की लौ से डरने वाले को,
अपना हर अंग अग्नि को सौंपते हुए,
तुम्हें सौगंध है अश्रु न बहाना.......

बीत गई मधुर रात्रि, अपने गंतव्य को चला यात्री,
हर दायित्व से अब मैं निवृत्त, मुझको कर देना तुम विस्मृत,
पंचतत्त्व में गई यह काया समा, मेरी समस्त भूलों को करना क्षमा,
नेत्रों में भरकर दुःख, नभ की ओर किए मुख,
अंतिम पुकार सब मुझको देते हुए,
तुम्हें सौगंध है अश्रु न बहाना...देख लो जिस दिन मृत्यु शय्या पर लेटे हुए।
 --- राधा चौहान
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर