इलेक्ट्रॉनो की दुनिया शैतानों की हिस्ट्री,
नाम जिसको दिया हमने केमिस्ट्री,
सुनो मैं सुनाती हूँ इसकी कहानी,
प्रोटान हैं नाना, न्यूट्रांन हैं नानी,
अल्फा और बीटा के मामा हैं गामा,
पहनते हैं कुर्ता और पैजामा,
जल, लवण, अम्ल और क्षार,
ये केमिस्ट्री हैं शैतान,
तेरे कारण ही दुनिया मे फैल गया गम ही गम,
चाहे हाईड्रोजन बम हो या परमाणु बम,
रात-रात भर रोते रह जाते,
फिर भी तुमसे धोखा ही पाते,
कोई समझ ना पाए तेरी थ्योरी,
चाहे रदरफोर्ड हो या मैडम क्यूरी,
तुझमे केवल मिस्ट्री ही मिस्ट्री,
इसलिए तुझे कहते हैं शैतानों की हिस्ट्री.
रेखा चौहान
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X