आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

प्रणयगीत

                
                                                         
                            मैं आऊं जब तेरे आँगन
                                                                 
                            
वो घर मन्दिर बना देना।
बनना तुम आराध्य मेरे
मुझे आराधन बना लेना ।।
मैं नदिया बनके आऊंगी
मैं लहरें बन रिझाऊंगी ।
मुझे आगोश में प्रियतम
समन्दर बन समा लेना ।।
मधुर हो जब तलक श्वर तो
अकेले गुनगुना लेना ।
भर आये दर्द से दिल
तो श्वर मेरा मिला लेना ।।
सहूंगी टूटकर हर ग़म
रहे बस तेरी दम तक दम ।
सजल हो जब नयन मेरे
जरा तुम मुस्करा देना।
छोड़कर कुटिया बाबुल की
तुम्हारे महल आऊंगी ।
बनू न रुक्मिणी राधा
मुझे मीरा बना लेना ।।
--पुष्पेन्द्र गोकुल प्रसाद 'अनन्तू'


हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
 
6 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर