आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

टेलीविजन

                
                                                         
                            टेलीविजन पर कार्यक्रम की कतार
                                                                 
                            
टेलीविजन में समाया हुआ संसार

मनोरंजन का मानो खजाना था
शिक्षा जागरूकता का था संचार

देश-दुनिया खेल-जगत की खबर
मौसम विभाग और वाणिज्य व्यापार

रविवार की रंगोली हो या फिल्म
साथ बैठकर देखता था पूरा परिवार

जंगल का मोगली हो या हीमैन
या हो फिल्मी गीतों का चित्रहार

शाक्तिमान की अजब दुनिया हो
या अलिफ लैला के जादुई चमत्कार

पंचतंत्र की रोचक कहानियाँ हो
या रंगारंग कार्यक्रमों की हो बहार

कृषि दर्शन हो या क्रिकेट का मैच
या हो देश विदेश के जरुरी समाचार

मौज मस्ती करता था नन्हा बचपन
कार्टून देखता था हर एक रविवार

दूरदर्शन चैनल पर लगता था मेला
मनोरंजन से जैसे सजा हो बाजार

रविवार की सुबह होती थी खास
पूरे दिन टीवी खुलता था बार बार

एकलौता चैनल था दूरदर्शन हमारा
सबसे मिलता था जिसे भरपूर प्यार

वो दिन सुहाने वो गुलाबी सी शाम
मानो टेलीविजन था खुशी का आधार
-पुष्पा साहू
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
9 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर