आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

मम्मी हमको सताओ ना

                
                                                         
                            मम्मी हमको यूॅं ना सताओ , हर बात पे यूॅं ना ऑंख दिखाओ,
                                                                 
                            
छोटा नहीं मैं बच्चा अब, रोज़ ये बातें सुनकर कान मेरा गया है पक,

छोड़ दो तुम खेलना अब , बिन पूछे नहीं कुछ खाना अब,
बैग तुम्हारा बिखरा पड़ा है , अलमारी में भी कचरा भरा पड़ा है,

बिन पूछे बाहर ना जाओ , दिया किसी का कुछ ना खाओ,
नहीं झाॅंको खिड़की से तुम, करो ना बात अनजान से तुम,

अभी तुम बच्चे हो , अक्ल के थोड़े कच्चे हो , बात ना मानो तो गुस्सा दिखाती ,
रंगों को ना बर्बाद करो , डाॅंट हमें तुम खूब पिलाती ,

खेल छोड़कर पढ़ाई-लिखाई का अभ्यास तुम करना,
ज्यादा टी. वी. तुम ना देखना , ऑंखों को खराब ना करना,

जल्दी से अब सो जाओ , सुबह को जल्दी ही है उठना,
स्कूल के लिए देरी ना करना ,किसी बच्चे से तुम नहीं डरना,

क्लास में तुमको फर्स्ट है आना , अच्छे से तुम होमवर्क करना,
सारी बातें मैंने रट ली, काफी में भी पेन से भी मैंने लिख ली,
कोई शिकायत तुमको अब ना होगी, सारी बातें पूरी होंगी।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर