आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

कैसा समय आया है

                
                                                         
                            कैसा समय आया है, कैसी विडम्बना लाया है,
                                                                 
                            
कैसी कशमकश है, ईश्वर ने कैसा खेल रचाया है,
है एक तरफ अर्थी माँ की, एक तरफ सेहरा बेटे का सजाया है।

आज टूकड़े दो दिल के हुए, एक टुकड़ा खुशी की लहर
में दौड़ रहा तेज़ रफ़्तार से, एक टुकड़े में खून उतर आया है।
निभाते हुए फ़र्ज़ बेटी का, माँ का फ़र्ज़ भी तो निभाना है ।

कैसे समझाऊं दिल को जो चली गई, वो भी तो मेरी थी,
जो आने वाली है, वो मेरी बनने वाली है
कर के विदा एक नारी को एक नारी को लाना है,
जो गुज़र गया वो भी ज़माना था, जो आ रहा वो भी ज़माना है।

देकर बिदाई माँ को एक फ़र्ज़ निभाना है,
करना अभिनन्दन बहू का ये फ़र्ज़ भी तो हमारा है।
पी कर आँसू हमें मुस्कुराना है, पीछे जा नहीं सकते
आगे बढ़ते जाना है, भूलकर ग़म अपना सबके होंठों
पर हँसी को लाना है।

प्रेम बजाज 
जगाधरी ( यमुनानगर)
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
4 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर