आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

कैसा खेल

                
                                                         
                            कैसा खेल यह वक्त ने रचाया है, था अच्छा खासा घर-परिवार, आज बेघर बनाया है ।
                                                                 
                            
इंसा ने सताया जी भर के प्रकृति को, काटे पेड़ पौधे और जल को भी मुकाया है ।
समझाया बहुत इंसान को, कि ना सताओ प्रकृति को, देखो लेने को बदला आज प्रकृति ने भी कहर ढाया है।
घर से बेघर हो रहे लाखों कोई भूखा मर रहा, कोई प्यासा मर रहा, मैंने भी तो अपना आधा परिवार गंवाया है।
किया पलायन शहर से, गांव अपने जाने का ख्याल मन में आया है,
जा रहे हैं पैदल ही चलते हुए ना कोई बस ना कोई गाड़ी या टेंपो नजर आया है,
डर के मारे सब छुपे बैठे हैं घरों में सब, करोना ने ऐसा सबको डराया है ।
चल रहे भूखे-प्यासे कहीं कुछ नज़र ना आया है,
मासूम बेटी भूख से बिलख-बिलख कर मर गई पत्नी उसकी चिंता में खुद को गंवाया है।
एक निशानी बस बेटे को ही बचा पाया मैं, लेकर उसे हुआ घर से बेघर,
जिम्मेदारियों का बोझ लेकर कंधों पर चल पड़ा हूं नई मंजिल की खोज में,
ना जाने कहां ठिकाना होगा अब मेरा, ना जाने कहां ईश्वर ने अब मेरा डेरा लगाया है।

प्रेम बजाज ©®
जगाधरी ( यमुनानगर)

- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
4 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर